CCTV Camera Buying Guide in Hindi.

 

cctv camera

क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप घर से बाहर होते हैं या रात में अपनी दुकान बंद करके जाते हैं, तब आपके घर या दुकान की सुरक्षा कौन देख रहा होता है?

अक्सर किसी चोरी, तोड़फोड़ या संदिग्ध घटना की खबर सुनने के बाद ही हमें सुरक्षा की अहमियत समझ आती है। कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है कि एक छोटी सी घटना के बाद उन्हें एहसास हुआ कि अगर CCTV कैमरा लगा होता, तो स्थिति अलग हो सकती थी।

लेकिन जब CCTV कैमरा खरीदने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। कोई 2MP कैमरा लेने की सलाह देता है, कोई 5MP। कोई Wi-Fi कैमरा बेहतर बताता है तो कोई DVR वाला सिस्टम। ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही CCTV कैमरा कैसे चुना जाए।

अगर आप भी अपने घर, दुकान, ऑफिस या गोदाम के लिए CCTV कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ब्लॉग CCTV Camera Buying Guide in Hindi आपके लिए है। यहां हम आसान भाषा में बताएंगे कि CCTV कैमरा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, कौन-सा कैमरा आपके लिए सही रहेगा और पैसे खर्च करने से पहले कौन-सी गलतियों से बचना जरूरी है।

क्योंकि सही CCTV कैमरा सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड नहीं करता, बल्कि आपको और आपके परिवार या व्यवसाय को मानसिक शांति और बेहतर सुरक्षा भी देता है।तो आज के इस आर्कोटिकल को पढ़ने के बाद आपको किसी दुकान पर जाकर यह पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि "मेरे लिए कौन-सा CCTV कैमरा सही रहेगा?" क्योंकि सही फैसला आप खुद ले सकेंगे।

CCTV camera क्या है?

सबसे पहले हम थोरा सा समझ लेते हैं कि cctv कैमरा होता क्या है?,  और CCTV Camera कैसे काम करता है

CCTV (Closed Circuit Television) एक ऐसी सुरक्षा प्रणाली है, जिसकी मदद से किसी स्थान की लाइव निगरानी और वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है। यह कैमरा सामान्य टीवी प्रसारण की तरह सभी के लिए उपलब्ध नहीं होता, बल्कि केवल अधिकृत व्यक्ति ही इसकी रिकॉर्डिंग या लाइव वीडियो देख सकते हैं।

CCTV कैमरा अपने सामने होने वाली गतिविधियों को लगातार रिकॉर्ड करता है। यह वीडियो एक DVR (Digital Video Recorder) या NVR (Network Video Recorder) में सेव होता है। यदि कैमरा Wi-Fi या इंटरनेट से जुड़ा है, तो आप इसे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर से कहीं भी बैठकर लाइव देख सकते हैं।

CCTV कैमरा क्यों लगाना चाहिए?

बहुत से लोग सोचते हैं, "हमारे यहां कभी चोरी नहीं हुई, तो CCTV लगाने की क्या जरूरत है?"

लेकिन CCTV कैमरा सिर्फ चोरी रोकने के लिए नहीं होता। यह आपके घर, दुकान और ऑफिस की सुरक्षा के लिए हर दिन काम आता है। जैसे की -
  • CCTV कैमरा देखकर कई लोग गलत काम करने से पहले ही डर जाते हैं। अगर कोई घटना हो भी जाए, तो उसकी रिकॉर्डिंग सच जानने में मदद करती है।
  • अगर आप घर से बाहर हैं, तो मोबाइल की मदद से कभी भी अपने घर की लाइव वीडियो देख सकते हैं।
  • CCTV से आप कर्मचारियों, ग्राहकों और कैश काउंटर पर आसानी से नज़र रख सकते हैं। इससे काम भी सही तरीके से चलता है।
  • अगर घर में बच्चे या बुजुर्ग अकेले रहते हैं, तो आप कहीं से भी मोबाइल पर उनकी सुरक्षा देख सकते हैं।
  • अगर कोई झगड़ा, दुर्घटना या चोरी हो जाए, तो CCTV की रिकॉर्डिंग महत्वपूर्ण सबूत का काम करती है।

CCTV कैमरा खरीदने से पहले अपनी जरूरत समझें.

देखिए, CCTV कैमरा खरीदने जा रहे हैं तो पहले आप खुद सोचिए कि आपको कैमरा क्यों लगवाना है और कहां लगवाना है, क्योंकि बहुत लोग CCTV खरीदते समय सबसे बड़ी गलती जो करते हैं, वह है बिना अपनी जरूरत समझे कैमरा खरीद लेना, या पड़ोसी ने जो कैमरा लगाया है, वही लगवा लिया या किसी दुकानदार ने जो बता दिया, वही खरीद लिया। बाद में पता चलता है कि कैमरा तो लग गया, लेकिन जरूरत पूरी नहीं हुई। इसलिए पहले आप अपनी जरूरत को समझिए।
  • आपको घर के लिए CCTV कैमरा चाहिए या दुकान के लिए?
  • केवल आपको घर या दुकान के बाहर की निगरानी करनी है या अंदर की भी?
  • रात में स्पष्ट वीडियो चाहिए?
  • मोबाइल से लाइव देखने की सुविधा चाहिए?
  • कितने एरिया को कवर करना है?
  • रिकॉर्डिंग कितने दिनों तक सुरक्षित रखनी है?

जब इन सवालों के जवाब आपके पास होंगे, तब आपको सही कैमरा चुनना काफी आसान हो जाएगा।

CCTV Camera Types Hindi.

देखिये CCTV कैमरा तो बहुत तरह का है, पर हम आपको ज्यादा कंफ्यूज नहीं करते हुए अभी ये समझिये कि कैमरा दो तरह का होता है: 1- डोम कैमरा (DOME CAMERA), 2- बुलेट कैमरा (BULLET CAMERA).

डोम कमरा - DOME CAMERA को अक्सर आप घर के अंदर या वैसा जगह जहा आपको कम जगह कैप्चर करना है, WIDE दुरी को देखना है 

बुलेट कैमरा - BULLET CAMERA को आउटडोर कैमरा भी कह सकते है क्योंकि यह घर, दुकान या office के बहार लगाया जाता है 

Which type of CCTV is best for home?

चलिए, मान लीजिए कि आप घर के लिए CCTV कैमरा खरीद रहे हैं। तो आपके मुख्य प्रवेश द्वार, गेट, पार्किंग और छत जैसे स्थानों पर निगरानी सबसे महत्वपूर्ण होती है।

घर के लिए आमतौर पर 2MP या 5MP कैमरा बहुत अच्छा माना जाता है। यदि आप मोबाइल से कहीं भी बैठकर लाइव वीडियो देखना चाहते हैं, तो Wi-Fi CCTV कैमरा भी अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपके घर wifi का कनेक्शन है तो आप फ़ोन के जरिये कही से भी अपने घर पर निगरानी रख सकते हो 

Which type of CCTV is best for a shop?

दुकान में केवल बाहर का दृश्य रिकॉर्ड करना काफी नहीं होता। यहां ग्राहकों की गतिविधियां, कैश काउंटर और स्टॉक एरिया भी महत्वपूर्ण होते हैं।

यदि आपके पास दुकान या ऑफिस है, तो कम से कम 4 कैमरों का सेटअप लगाने की हम सलाह देते हैं।

What is the best CCTV for night vision?

ज्यादातर घटनाएं रात के समय होती हैं। इसलिए केवल दिन की वीडियो क्वालिटी देखना पर्याप्त नहीं है। आजकल बाजार में तीन प्रकार के नाइट विज़न कैमरे उपलब्ध हैं:

  • Infrared Night Vision - इससे आपको अँधेरे में ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो दिखाता है।
  • Full Color Night Vision- इस कैमरे से आपको दिन और रात दोनों समय रंगीन वीडियो रिकॉर्ड करता है।
  • Smart Dual Light- सामान्य स्थिति में IR मोड और गतिविधि होने पर रंगीन रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है।( जैसे अगर को कैमरा के सामने से आता-जाता है तब आपको रंगीन दिखाई देगा नही तो आपको ब्लैक-वाइट दिखाई देगा 
तो हमारा मानना यह है कि आपके घर या दुकान के बाहर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती है, तो Full Color Camera लगाना ही बेहतर विकल्प रहेगा।

CCTV Camera Installation Cost कितनी आती है?

जब भी कोई CCTV कैमरा लगाने की योजना बनाता है, तो सबसे पहला सवाल यही होता है—"कुल खर्च कितना आएगा?" इसका जवाब एक निश्चित राशि में नहीं दिया जा सकता, क्योंकि खर्च इस बात पर निर्भर करती है कि आपको कितने कैमरे लगाने हैं, किस प्रकार का सिस्टम चुन रहे हैं और कौन-से फीचर्स चाहिए।

अगर केवल एक छोटे घर की बात करें, तो 2 से 4 कैमरों का बेसिक सेटअप कम खर्च में तैयार हो सकता है। वहीं, बड़ी दुकान, ऑफिस या गोदाम के लिए 8, 16 या उससे अधिक कैमरों वाला सिस्टम चाहिए होता है, जिससे कुल लागत बढ़ जाती है।

CCTV कैमरा लगाने के खर्च कुछ कारणों से बढ़ और घट भी सकता है जैसे की

  • कैमरों की संख्या: जितने अधिक कैमरे, उतनी अधिक लागत।
  • कैमरे का प्रकार: Analog, IP, Wi-Fi या AI Camera जैसी सभी कैमेरो की कीमत अलग-अलग होती है।
  • रिज़ॉल्यूशन: 2MP कैमरे की तुलना में 5MP या 8MP कैमरे कितने महंगे होते हैं?
  • DVR/NVR और हार्ड डिस्क: रिकॉर्डिंग स्टोरेज के लिए इनकी क्षमता(500 GB/1 TB/2 TB/4 TB इत्यादि) के अनुसार कीमत बढ़ती है।
  • केबल और एक्सेसरीज़: केबल, कनेक्टर, पावर सप्लाई और अन्य सामग्री का भी खर्च जुड़ता है।
  • इंस्टॉलेशन चार्ज: यदि किसी प्रोफेशनल से इंस्टॉलेशन करवाते हैं, तो उसकी अलग फीस हो सकती है।
इन सभी बातो को मिला कर आपका पूरा खर्च बताया जाता है आपको अगर सही कीमत जानना है तो आप अपने इलाका में CCTV शॉप या इंस्टालर में जाकर बात क्र सकते है , साथ ही आप हमसे भी सम्पर्क कर सकते है (8340303281, 7482908742) इस नंबर पर 








Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...